सहरिया दंपति आज भी टापरी में रहते है! बारां न्यूज
गेस्ट रिपोर्टर फिरोज़ खान का शानदार कवरेज

Sufi Ki Kalam Se

सहरिया दंपति आज भी टापरी में रहते है
फिरोज़ खान
बारां। पीएम आवास योजना का लाभ पात्र व वंचित सहरिया परिवारों को नही मिल रहा है। कई सहरिया दंपति परिवार टापरियो में निवास करते है। इन्ही टापरियो खाना, पीना,सोना,उठना ,बैठना है।पूरा परिवार इसी टापरी में रहता है।बुजर्ग दम्पति के बेटा बहु भी इनके साथ ही इसी टापरी में रहने को मजबूर है।टापरी के अंदर एक तरफ चूल्हा बना हुआ है जिसमे खाना पकाना करते है।दूसरी तरफ टूटी फूटी खटिया पड़ी हुई है।जिस पर इनको सोना बैठना होता है।बुजुर्ग दम्पति बताते हुए रोने लग जाते है और बड़ी मुश्किल से बताते है कि सरकार भी गरीबो का सहारा नही बनती है। जन्मजात रहने वालों और उनके पास कुछ नही हो उनको तो मकान देती है। और जिनके पास है उनको ही मकान दिए जाते है। इस तरह का सौतेला व्यवहार करना ठीक नही है। ग्राम अंजरोड़ा निवासी दम्पति बाबूलाल पुत्र मदन सहरिया अपने परिवार के साथ टापरी बनाकर रहता है क्योंकि इसके पास मकान नही है। इसके परिवार में 2 लड़कियां व 3 लड़के है। इतना बड़ा परिवार इस एक टापरी में कैसे रहता होगा। हम सोच सकते है। फिर भी यह लोग रह रहे है।बुजर्ग दम्पति को 60 वर्ष की आयु में आवास का लाभ नही मिला तो आखिर कब मिलेगा जबकि ऐसे भी लोग है जिनको दो दो बार लाभ मिल चुका है। इसी तरह बहराई गांव में कांति,नथिया,रेखा,द्रोपदी, कैलाशी,भग्गो,सुवा,गुड्डी,आज्योदी, मुन्नी,सुमंत, सत्तो,बादामी,बासमती,सरपत, सामनदे, सुगना, कारी, सोमवती, रूपा, गुड़िया, सोमवती, रामवती, राजकुमारी, कपूरी, मुन्नी, अनारकली, सरबदी, चम्पी, कविता, सिया, किरण, रसीदा, संगीता, भीमा, कुंजावती, रूपा, मनोज, सतीश, रामवचन, भारत, सियाराम, इमरतलाल, जनमेद, सोरम, जान्या, अनिल, फूलचंद, अनारदे, सुनील, चरणजीत, कसुमल इनको पीएम आवास योजना के तहत मकान नही मिले है जबकि यह सब लोग पात्र है। इनके पास मकान नही है। किसी तरह से यह परिवार बिना मकान के गुजारा कर रहे है। ग्राम पंचायत द्वारा ऐसे गांवो का सर्वे कर इनको इस योजना का लाभ दिलवाना चाहिए। इस सम्बंध में ग्राम पंचायत से बात की तो उन्होंने बताया कि 2011 की सर्वे सूची के हिसाब से ही पीएम आवास आ रहे है। उसमें भी केटेगिरी है। उसके तहत जो आवास स्वीकृत होकर आ रहे है उनका दे रहे है। वही कमनियुटी लीडर अनिल कुमार सहरिया ने बताया कि आवास के मुद्दे को लेकर कई बार ग्राम पंचायत को अवगत कराया जा चुका है। उसके बाद भी सुनवाई नही हो रही है। उन्होंने ऐसे परिवारों का सर्वे कर आवास का लाभ दिलाने की मांग रखी है।


Sufi Ki Kalam Se

11 thoughts on “सहरिया दंपति आज भी टापरी में रहते है! बारां न्यूज
गेस्ट रिपोर्टर फिरोज़ खान का शानदार कवरेज

  1. Pingback: superkaya88
  2. Pingback: winter music
  3. Pingback: informative post

Comments are closed.

error: Content is protected !!