मंत्री प्रमोद भाया के विशेष प्रयासों से अन्ता विधानसभा में 25 महात्मा गांधी विद्यालय घोषित (फ़िरोज़ ख़ान)

Sufi Ki Kalam Se

मंत्री प्रमोद भाया के विषेश प्रयासों से अन्ता विधानसभा क्षेत्र में
25 महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम विद्यालय घोषित फ़िरोज़ ख़ान
बारां।
राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया के विषेष प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र अन्ता में 7 नए महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम विद्यालय घोषित किए गए है। अब अन्ता विधानसभा क्षेत्र में कुल 25 महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम विद्यालय घोषित हो चुके है।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विक्रान्त शर्मा एवं विषाल गालव ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान सरकार के मुखिया अषोक जी गहलोत द्वारा गरीब बच्चों को भी अच्छी एवं गुणवत्तायुक्त षिक्षा मिल सके तथा गरीबों के बच्चें भी अंग्रेजी मीडियम में पढाई कर सके। इसी को लेकर सम्पूर्ण राजस्थान प्रदेष में अनेकों महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम विद्यालय खोले जा रहे हैं।
राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया के विषेष प्रयासों से राज्य सरकार द्वारा अन्ता विधानसभा क्षेत्र में 7 नए महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम विद्यालय घोषित किए गए है, जिनमें राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लेवा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोरसन, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीसवाली, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रातडिया तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटडी तुलसां को महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी मीडियम विद्यालय घोषित किया गया है।
शर्मा एवं गालव ने बताया कि मंत्री भायाजी के प्रयासों से पूर्व में भी अंता विधानसभा क्षेत्र में 18 महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम विद्यालय स्वीकृत हो चुके है। अब अन्ता विधानसभा क्षेत्र में कुल 25 महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम राजकीय विद्यालय स्वीकृत हो चुके है।
मंत्री भाया के विषेष प्रयासों से अंता विधानसभा क्षेत्र में महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम विद्यालय खुलने पर कांग्रेसजनों द्वारा राज्य सरकार एवं मंत्री प्रमोद जैन भाया का आभार व्यक्त किया है।


Sufi Ki Kalam Se

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!