राहुल गांधी ने सहरिया जनजाति की महिलाओं से चर्चा की
फ़िरोज़ खान
बारां।भारत जोड़ो यात्रा के दौरान झालावाड़ में जाग्रत महिला संगठन की महिलाओं से राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान चलते चलते सहरिया समुदाय की समस्याओं को लेकर बातचीत की।भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को झालवाड़ खेल संकुल से सुबह 6 बजे शरू हुई।यात्रा के साथ जाग्रत महिला संगठन की सहरिया जनजाति की महिलाएं कल्ली बाई, जसोदा बाई, चंद्रो बाई, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश सेन,चंदालाल भार्गव ने भी आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र शाहबाद व किशनगंज क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने जाग्रत महिला संगठन की सहरिया जनजाति की महिला चंद्रो बाई सहरिया व सामाजिक कार्यकर्ता रमेश सेन से सहरिया समुदाय की जनसमस्याओं को सुना।संगठन की महिला चंद्रो बाई सहरिया ने बताया कि सहरिया समुदाय को पीएम आवास योजना का लाभ नही मिल रहा है।इस समुदाय के लोगो के पास रहने के लिए घर नही है। आज भी टापरियो में निवास करते है।बारिश में इन टापरियो मे रहना मुश्किल है।लोगो को योजना के तहत मकान नही मिल रहे है।इनके बच्चे व परिवार एक ही टापरी में रहते है।उन्होंने कहा कि सरकारी नोकरियों में सहरिया जनजाति के शिक्षित लड़के व लड़कियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलना चाहिए।सहरिया समुदाय के लिए रोजगार के लिए स्थाई नीति बने।लोग मनरेगा व खेतिहर मजदूरी पर निर्भर है।वही सामाजिक कार्यकर्ता ने मनरेगा में 200 दिन का रोजगार व पावती रसीद देने की मांग रखीं।साथ ही वनभूमि पर रह रहे सहरिया जनजाति को पट्टे व सुविधा देने की मांग रखी।उन्होंने कहा कि शाहबाद व किशनगंज क्षेत्र में निवासरत सहरिया जनजाति के लोगो के आर्थिक विकास के लिए ठोस नीति बनाने की आवश्यकता है।साथ ही राज्य सरकार की योजनाओं में ज्यादा से ज्यादा लाभ इनको मिलना चाहिए।

I’ve been troubled for several days with this topic. bitcoincasino, But by chance looking at your post solved my problem! I will leave my blog, so when would you like to visit it?
linebet registration Bangladesh
https://drugs1st.com/# canadian neighbor pharmacy
https://drugs1st.com/# discount pharmacy card
Your article helped me a lot, thanks for the information. I also like your blog theme, can you tell me how you did it?