कोरोना से बचाव के लिए मास्क का वितरण बारां न्यूज
(गेस्ट रिपोर्टर फिरोज़ खान)

Sufi Ki Kalam Se

कोरोना से बचाव के लिए मास्क का वितरण
फिरोज़ खान
बारां। शाहाबाद ब्लॉक के एक दर्जन गांवों में संकल्प सोसाइटी द्वारा एस बी आई लाइफ के सहयोग से सहरिया जनजाति के युवाओ को मास्क का वितरण किया जा रहा है। संकल्प के सचिव महेश बिंदल ने बताया कि शाहाबाद व किशनगंज ब्लॉक के 30 गांवो में वित्तिय साक्षरता व कोविड19 जागरूकता कार्यक्रम चल रहा है। इसके तहत इन गांवो में युवाओ के समूह बना रखे है। जिसमे करीब 20-25 युवा शामिल है। इनके साथ नियमित रूप से बैठके की जा रही है। उन बैठकों में युवाओ को मास्क वितरण कर कोविड सहायक के सहयोग से कोरोना से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दिलवाई जा रही है। गणेशपुरा(जवाईपुरा), जेसवा, अंजरोड़ा, बहराई, निवाड़ी, खटका——में मास्क का वितरण किया जा चुका है। संकल्प के सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्रशेखर भार्गव, सुरेश सहरिया, गिरिराज जाटव द्वारा इन युवाओ को मास्क वितरण कर बचाव के उपाय के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही 15 साल के बच्चों को वैक्सीन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिन लोगो ने अभी तक भी वैक्सीन नही लगवाई है उनको वैक्सीन के लिए प्रेरित कर जागरूक किया जा रहा है। इन 30 गांवो में काम कर रहे कमनियुटी लीडर द्वारा लोगो का वैक्सीन लगवाने में सहयोग किया जा रहा है। इनके द्वारा मास्क, सेनेटाइजर, सोशल डिस्टेंस की जानकारी दी जा रही है।
इसी तरह गांवो में बैठकों के माध्यम से युवाओ को वित्तिय साक्षरता कार्यक्रम के बारे में बताया जा रहा है। गांवो में लोग बैंको से सम्बंधित जानकारी का अभाव होने के कारण इनको बैंक प्रणाली की जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है।बचत करना,बैंक में खाता खुलवाना, बीसी को किसी प्रकार चार्ज नही दे। बैंक से लेनदेन करने के बाद अपने खाते की शेष राशि की जानकारी ले,मोबाइल पर मैसेज की सुविधा चालू करवाये। चेक के माध्यम से लेनदेन करे।बैंक डायरी में एंट्री करवाये।बैंक में पैसा जमा करें।जीवन बीमा करवाये आदि जानकारियां दी जा रही है।


Sufi Ki Kalam Se

19 thoughts on “कोरोना से बचाव के लिए मास्क का वितरण बारां न्यूज
(गेस्ट रिपोर्टर फिरोज़ खान)

  1. Pingback: daftar agen togel
  2. Pingback: 12bet

Comments are closed.

error: Content is protected !!