आबादी का आधा हिस्सा महिलाएं और आधी आबादी भी महिलाएं -जाग्रत महिला संगठन
गेस्ट रिपोर्टर फिरोज़ खान की खबर

बारां 08 मार्च। जाग्रत महिला संगठन व चारु मित्रा स्मृति न्यास ने संकल्प सोसायटी मामोनी मे अन्तराष्टीय महिला दिवस के उपलक्ष पर कार्यक्रम आयोजित किये।
जाग्रत महिला संगठन की महिला कार्यकर्ताओ ने गांव की वरिष्ठ महिलाओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया। जाग्रत महिला संगठन द्वारा उदबोधन में महिला के महिलाओं को सामाजिक ओर आर्थिक उत्थान जनकल्याण कार्य आत्मनिर्भर कानून जानकारी स्वावलंबन घरेलू हिंसा और स्वरोजगार पर विस्तार से प्रेरणा दी। वही संगठन के दो मजबूत स्तम्भ सुश्री चारु मित्रा व ग्यारसी बाईं को भी भारी मन से याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इन दोनों महिलाओं ने किशनगंज व शाहाबाद क्षेत्र में महिलाओं का मजबूत संगठन खड़ा करने में भूमिका अदा की थी। ग्राम मामोनी की महिलाओं ने पीएम आवास, मनरेगा आदि समस्याओं को लेकर खांडा सहरोल ग्राम पंचायत सरपंच धनराज मेहता के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गयी कि इंद्रा कॉलोनी, करारा बस्ती, बोंडेड कालोनी, पहाड़ वाली बस्ती की महिलाओं ने आवास से वंचित लोगो को पीएम अवास योजना के तहत आवास उपलब्ध करवाने की मांग रखी। वही मनरेगा शुरू करवाने की भी मांग रखी। ज्ञापन देने वालो में जाग्रत महिला संगठन की जसोदा बाईं, बैजंती बाई, फूलवती बाई, चन्द्री बाईं, भूली बाईं, पाना बाईं, चन्दालाल भार्गव, अतर सिंह, फरदीन खान, अंगद सहरिया सहित सैकड़ो महिलाए उपस्थित थी। महिला दिवस पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर रैली के रूप में महिला दिवस के कार्यक्रम में भाग लिया।
– गेस्ट रिपोर्टर फिरोज़ खान की खबर

18 thoughts on “आबादी का आधा हिस्सा महिलाएं और आधी आबादी भी महिलाएं -जाग्रत महिला संगठन
गेस्ट रिपोर्टर फिरोज़ खान की खबर”
Comments are closed.