खो नागोरियान में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 4 गाड़ियों ने पाया काबू





जयपुर: खो नागोरियान के रहीम नगर स्थित कबाड़ गोदाम में गुरुवार तड़के 6 बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। रमजान और सेहरी में उठने की वजह से लोग जागे हुए थे।जिस वजह से तत्काल ही दमकल को सूचना दे दी गई और दमकल समय पर पहुंच गई। अग्निकांड की भयावहता देख कई और दमकल बुलाई गईं। इस पर करीब 2 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।गोदाम से उठते धुएं के गुबार व और आसमान छूती लपटें देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।आग में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग इतनी भीषण थी कि उससे उठने वाला धुंआ और लपटे कई किलोमीटर दूर से देखे जा सकते हैं।
ज्ञात हो कि खोनागोरियान में कई अवैध कबाड़ के गोदाम है उनके बारे में समाचार पत्रों में अक्सर छपता रहता है। कई अखबारों ने तो प्रशासन कर रहा है किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है तक के शीर्षक से चेताया भी था।लेकिन प्रशासन फिर भी गंभीर नहीं है। गनीमत यह रही कि इस कबाड़ के गोदाम के पास कोई रिहायशी मकान नहीं था अगर दमकल समय पर नहीं पहुंचती। तो यह आग रिहायशी मकानों तक पहुंच सकती थी। क्योंकि खो नागोरियान क्षेत्र में ऐसे बहुत से कबाड़ के अवैध गोदाम है जो रिहायशी मकानों से सटे हुए हैं। जानकारी के अनुसार थाने के पास रहीम नगर में प्लास्टिक के कबाड़ का गोदाम है।
कबाड़ गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई।अवैध रूप से चल रहे रिहायशी इलाके में ये कबाड़ गोदाम कई सालों से चल रहा था।
जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस व दमकल की 4 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल ने आग पर काबू पा लिया।
न्यूज सोर्स – जमील खान



