कोटा पुस्तकालय ने यूथ जोड़ो अभियान के तहत जुडने का आवाहन किया (कोटा न्यूज़ )

Sufi Ki Kalam Se

राजकीय सार्वजनिक मण्डल पुस्तकालय कोटा ने यूथ जोड़ो अभियान के तहत राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय मे पाठकों को प्रदत्त सेवाओ की जानकारी देते हुये जुडने का आवाहन किया |

8 जुलाई को साय 6 से 7.30 बजे तक आयोजित होने वाली “टोपर्स मीट” वेबिनार के बारे में जानकारी दी गई

राजकीय सार्वजनिक मण्डल पुस्तकालय कोटा ने राजस्थान तकनीकी विश्वविधालय के केंद्रीय पुस्तकालय के पाठको को यूथ जोड़ो अभियान के तहत पुस्तकालय से जोड़ने के लिए विजिट किया | इस अवसर पर उस लाईब्रेरी के पाठको को स्पॉट पर ही नेशनल डीजीटल लाईब्रेरी की जानकारी दी गई | साथ ही किस प्रकार एन.डी.एल.आई क्लब की सदस्यता प्राप्त कर सकते हे , की जानकारी भी प्रदान की गई |

मण्डल पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ दीपक कुमार श्रीवास्तव ने दिनांक 8 जुलाई को साय 6 से 7.30 बजे तक आयोजित होने वाली “टोपर्स मीट” वेबीनार के बारे मे जानकारी प्रदान की गई साथ ही केसे क्यू आर कोड के जरिये इस मीटींग को जॉइन कर सकते हे की भी जानकारी दी|

शशि जैन सहायक पुस्तकलायाध्यक्ष ने इसके साथ ही पुस्तकालय की प्रमुख सेवाओं की जानकारी भी साझा की और बताया की 24*7 आप निःशुल्क 5.5 करोड़ पुस्तकों को घर बैठे एक्सेज़ कर सकते हे | पुस्तकालय समय प्रातः 11:00 से साय 7:00 बजे तक लाभ उठा सकते हैं सदस्यता जारी है पुस्तकालय में विभिन्न विषयों की संदर्भ सामग्री के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए प्रतियोगी साहित्य पत्र पत्रिकाएं उपलब्ध है इस अवसर पर पुस्तकालय सहायक पुस्तकालयाधायक्ष डॉ शशि जैन ने बताया कि पुस्तकालय में 73473 पुस्तकों का संग्रह है वह पुस्तकालय में वार्षिक सदस्यता की अवधि 1 अप्रैल से 31 मार्च तक है पुस्तकालय के सदस्यों को 14 दिन के लिए पुस्तक घर पर अध्ययन हेतु उधारी जी दी जाती है व पानी के लिए उत्तम व्यवस्था का प्रबंध है नियमित पाठकों हेतु फ्री वाई-फाई की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है|


Sufi Ki Kalam Se

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!