ओ वुमनिया “के ज़रिये पहचानी महिलाओं की शक्ति, किया सम्मानित
उदयपुर न्यूज

Sufi Ki Kalam Se

ओ वुमनिया “के ज़रिये पहचानी महिलाओं की शक्ति, किया सम्मानित
उदयपुर न्यूज :

महिलाओं की बात चले तो न जाने कितनी ही चर्चाएं चल पड़ती हैं। उनके बारे में कई सारी बात चलती है। उनके हक़ ,उनकी परिस्तिथि ,उनके सम्मान के बारे में उनके समानता के अधिकार के बारे में। एक बात आज समूचा विश्व मान चूका है की स्त्री आज किसी से कम नहीं उसकी तुलना की ही नहीं जा सकती किसी से। आज एक महिला इस समाज के बनाये हर बंधन हर दायरे को तोड़ कर अपने मुकाम खुद बना रही है। उदयपुर की उन महिलाओ के इस  प्रयास को सम्मान देने की कोशिश की गयी। सीबीसी न्यूज़ और नबीला पब्लिकेशन हाउस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ” ओ वुमनिया वूमेंस एक्सीलेंस अवार्ड 2021 “के द्वारा   महिलाओं के सम्मान में आयोजित इस भव्य आयोजन में   शहर की 25 प्रतिभाओं ,जो की अलग अलग क्षेत्र से जुडी हुई थी उन्हें चुना गया था और सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओ में शहर की कई गणमान्य महिलाये थी जिनमे शिक्षा के क्षेत्र से ,चिकित्सा के क्षेत्र मे,बिज़नेस ,स्पोर्ट्स ,आर्ट और सोशल सर्विस से जुडी महिलाओं के साथ ही पुलिस सेवा से जुडी महिला आरपीएस अधिकारी  को भी सम्मानित किया गया।

 
इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि डूंगरपुर नगर परिषद् के पूर्व सभापति समाजसेवी केके गुप्ता महिलाओं से शहर के स्वचाता की शपथ ली वही ओरियंटल पैलेस रिसोर्ट की डायरेक्टर श्रद्धा गट्टानी ने सम्मानित होने वाली महिलाओं को बधाई देते हुए कहाँ की इसी तरह समाज को आगे बढाने का कार्य करती रहे, जितना योगदान पुरुष करते है म्हणत पुरुष करते है महिलाएं भी पीछे नहीं है।

नबीला पब्लिकेशन हाउस के डायरेक्टर मोहम्मद रईस खान ने भी महिलाओं को बधाई देते हुए आभार जताया।   कार्यक्रम के  प्रायोजक ओरियंटल पैलेस रिसोर्ट स्थित  इनारा जहाँ पर भव्य समारोह आयोजित हो सका, इसके आलावा सह प्रायोजक रहे धीर गढ़ , गुजरात पोली क्लिनिक डॉ लाल पथ लेब बीइंग मानव, और इंटरनेशनल ह्यूमन राइट एन्ड मीडिया ऑर्गेनाइजेशन रहे।


Sufi Ki Kalam Se
error: Content is protected !!