भाजपा का सीसवाली में भी विरोध प्रदर्शन किया
(गेस्ट रिपोर्टर फिरोज खान)

Sufi Ki Kalam Se

भाजपा का सीसवाली में भी विरोध प्रदर्शन किया
गेस्ट रिपोर्टर फिरोज खान
सीसवाली।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां पर बूंदी के पास कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की ओर से रास्ता रोक कर किए गए हमले की घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा मंडल सीसवाली के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अलोकतांत्रिक बताते हुये मण्डल अध्यक्ष चंद्रशेखर बोहरा की अगुवाई में उपतहसील कार्यालय मे विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया।
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व स्थानीय विधायक व मंत्री प्रमोद जैन भाया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जिला मंत्री मोरध्वज मीणा व राजेन्द्र नागर ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार रीट परीक्षाओं में धांधली पर सरकार को जमकर कोसा वही पुर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेश सोनी ने कहा कि राजस्थान की इस सरकार में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए राजस्थान में अराजकता का माहौल है। प्रदेशाध्यक्ष के साथ जो हमला हुआ वो निंदनीय है , कांग्रेस को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। मण्डल अध्यक्ष बोहरा ने कहा कि राजस्थान की इस सरकार को जनता को जवाब देना होगा। जिस दिन भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पर हमला किया, उस दिन से इस सरकार के उल्टे दिन शुरू हो गए है। कांग्रेस को भाजपा के कार्यकर्ताओं के धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए वही भाजयुमो नेता राहुल कोड़प ने कहा कि ये हमला राजस्थान में कांग्रेस की सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। बारां से लेकर जयपुर तक चारों तरफ अराजकता का माहौल है कांग्रेस सरकार की ओर से पूर्व नियोजित ढंग से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर हमले की साजिश रची गई थी हर सरकारी महकमे के दुरुपयोग इस सरकार ने किया और भाजपा कार्यकर्ता को कमजोर ना समझा जाए। हम हर बात घटना का जवाब देना जानते इस दौरान भाजपा नेता ओमप्रकाश नागर (पुर्व सरपंच),पुर्व नगर अध्यक्ष श्याम सोनी मण्डल महामंत्री लक्ष्मीचंद सुमन,पुष्पदयाल मीणा, मण्डल उपाध्यक्ष कौशल शर्मा, किशन बिहारी यादव,बद्रीलाल नागर, पुर्व भाजयुमो वरिष्ठ उपाध्यक्ष लोकेश नागर,पुर्व उपसरपंच घनश्याम सुमन,चंद्रमोहन गौतम,नरेश नागर, युवा नेता खेमराज मीणा,महावीर वैष्णव,लखन नागर आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Sufi Ki Kalam Se

11 thoughts on “भाजपा का सीसवाली में भी विरोध प्रदर्शन किया
(गेस्ट रिपोर्टर फिरोज खान)

  1. Pingback: แทง pubg
  2. Pingback: cornhole boards
  3. Pingback: ketamin
  4. Pingback: Sexy Baccarat
  5. Pingback: Volnewmer

Comments are closed.

error: Content is protected !!