गेस्ट कॉलम में पढ़िए गेस्ट रिपोर्टर ‘फिरोज़ खान’ की स्पेशल रिपोर्ट “सहरिया दम्पति परेशान’

Sufi Ki Kalam Se

सहरिया दम्पति परेसान
फ़िरोज़ खान
बारां 2 फरवरी। सहरिया समुदाय दम्पति को पेंशन योजना का लाभ नही मिलने से परेसान है। खांडा सहरोल ग्राम पंचायत के गांव मामोनी निवासी पप्पू सहरिया व रामकली बाई को पेंशन योजना का लाभ नही मिल रहा है। इसके परिवार में 4 पुत्र है। रामकली बाई ने बताया कि मेरे पति पप्पू सहरिया के साथ दुर्घटना घटित हो गयी थी। जिसमे उसकी याददाश्त चली गयी और उसको चलने फिरने में दूसरे व्यक्ति का सहारा लेना पड़ता है। पत्नी ने बताया कि इनको पेंशन योजना का लाभ नही मिल रहा है और मुझे भी नही मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पेंशन योजना का लाभ मिल जाये तो हमारा दोनों का गुजारा चल जाएगा। इस दम्पति के पास आधार कार्ड, बैंक डायरी, जॉबकार्ड, राशनकार्ड सहित सभी दस्तावेज उपलब्ध है। पत्नी ने बताया कि पति लाचार हो जाने के कारण परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिला ने बताया कि पति का खूब इलाज कराया मगर उसके बाद भी वह बोल नही पाते है और चलने फिरने में भी दिक्कत होती है। एक व्यक्ति लेकर जाता है तब जाकर चल पाते है। इसी तरह इंद्रा कॉलोनी निवासी दिव्यांग दम्पति के पास रहने को आज भी घर नसीब नही है। यह दम्पति अपने परिवार के साथ टापरी में निवास करते है। सुनीता व मोहन सिंह दोनों पति पत्नी दिव्यांग है। पति को आंखों से दिखाई नही देता है,पत्नी पेर से दिव्यांग है। इन दोनों को दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ मिलता है। मगर इनके पास सिर छुपाने के लिए घर नही है। सर्दी, गर्मी, बारिश टापरी में ही निकालते है। दिव्यांग पत्नी सुनीता का कहना है कि किसी को तो दो दो बार पक्के आवास मिल गए और किसी को तो एक बार भी आवास योजना का लाभ नही मिला है। दिव्यांग दम्पति ने बताया कि पूर्व में कई बार ग्राम पंचायत में आवास के लिए आवेदन किये जा चुके है उसके बाद भी अभी तक आवास नही मिले है। इन्होंने बताया कि पूर्व सरपंच के कार्यकाल के दौरान कई बार आवास के लिए आवेदन किये मगर सफलता नही मिली। दिव्यांग दम्पति परेसान हाल में जीवन यापन कर रहे है। इसी तरह इंद्रा कालोनी निवासी मोहनी बाईं को भी पेंशन योजना का लाभ नही मिल रहा है। इस सम्बंध में ग्राम विकास अधिकारी विष्णु गोठानिया ने बताया कि पीएम आवास योजना के अंतर्गत 2011के चयनित लाभार्थियों की सूची में आने वाले को ही लाभ दिया जा रहा है। अगर इनका उस सूची में नाम होगा तो लाभ जरूर मिलेगा। पेंशन योजना के मामले में इनको आवेदन करना चाहिए।

फ़ोटो-दिव्यांग पप्पू व भादू दम्पति मामोनी
फ़ोटो-दिव्यांग सुनीता व मोहन दम्पति इंद्रा कालोनी मामोनी

@फिरोज़ खान (जिलाध्यक्ष बारां ifwj)


Sufi Ki Kalam Se

43 thoughts on “गेस्ट कॉलम में पढ़िए गेस्ट रिपोर्टर ‘फिरोज़ खान’ की स्पेशल रिपोर्ट “सहरिया दम्पति परेशान’

  1. Pingback: Zip Code Map
  2. Pingback: 20164 zip code
  3. Pingback: Buy pistols online
  4. Pingback: gmi edge
  5. Pingback: Seven Pod
  6. Pingback: relaxing music
  7. Pingback: Kardinal Stick
  8. Pingback: Buy Guns In usa
  9. Pingback: superkaya 88
  10. Pingback: Bossa Nova
  11. Pingback: yoga music
  12. Pingback: Buy Guns Online
  13. Pingback: EV Charger
  14. Pingback: auto swiper
  15. Pingback: blote borsten
  16. Pingback: unieke reizen
  17. Pingback: Dark net
  18. Pingback: fortnite hacks
  19. Pingback: ấu dâm
  20. Pingback: WM Casino
  21. Pingback: bos dultogel

Comments are closed.

error: Content is protected !!