गरीबी में रणवीर सिंह हो जाना.. प्राण खान ब्लॉग

Sufi Ki Kalam Se

गरीबी में रणवीर सिंह हो जाना

प्राण खान लिखते हैं - “आजकल जाने माने अभिनेता रणवीर सिंह के न्यूड फोटो काफी चर्चाओं में है। सोशल मीडिया पर दिलचस्प मीम वाइरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स रणवीर सिंह की कपड़ों वाली फोटो के साथ 2014 लिख कर 2022 वाली न्यूड फोटो लगाकर महंगाई पर तंज कस रहे हैं तो कोई नजदीकी थानों में रणवीर सिंह पर अश्लीलता फैलाने और महिलाओं की भावनाओं को आहत करने की रिपोर्ट दर्ज करवा रहे हैं। उधर दीपिका भाभी परेशान हैं कि आखिर मेरे रण्णू को क्या हो गया है जो प्राइवेट प्रॉपर्टी को यों सरे आम नीलाम कर रहा है।
बुद्धिजीवी लोग चुपके चुपके सोशल मीडिया पर रणवीर की तस्वीरें देख, सास बहु की तरह फुसफुसा रहे हैं। कई नयी उम्र के लड़के रणवीर के फोटोज पर रिएक्ट करते हुए कह रहे हैं कि इसमे क्या नया है, ये तो हम भी कर सकते हैं लेकिन हमे देखेगा कौन? उल्टा कोई केस वेस कर दिया तो लेने के देने पड़ जाएंगे क्यूंकि हम रणवीर सिंह तो है नहीं जो पुलिस हमे छोड़ देगी।
खैर जो भी हो, जब हर तरफ महंगाई, चुनाव, बेरोजगारी जैसी घिसी पिटी समस्याओं का बोलबाला हो तब रणवीर सिंह ने एक बार फिर से कुछ नया करके सुर्खिया बटोर ली है। अब कोई कुछ भी कहे, बन्दे ने जो सोचा था कर लिया, हमारा क्या है आज रणवीर सिंह के कपड़े उतरने पर चर्चा कर रहे हैं कल किसी और के पहनने उतरने पर चर्चा कर लेंगे, अखिर हम और कर भी क्या सकते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स जो ठहरे।
- प्राण खान ब्लॉग
- सूफ़ी की कलम से
🤣🤣🤣


Sufi Ki Kalam Se

19 thoughts on “गरीबी में रणवीर सिंह हो जाना.. प्राण खान ब्लॉग

  1. Pingback: ไฮเบย์
  2. Pingback: fuckgirl
  3. Pingback: ruay91
  4. Pingback: lucabet88
  5. Pingback: putto33
  6. Pingback: slot xo กำไรดี
  7. Pingback: slot online อัพเดทใหม่
  8. Pingback: หวย Magnum 4D
  9. Pingback: ไก่ตัน
  10. Pingback: สูตรสล็อตแตกหนัก
  11. Pingback: วิธีเล่นและเทคนิคการเล่น เกมไพ่ดัมมี่

Comments are closed.

error: Content is protected !!