भाजपा किसान मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न
गेस्ट रिपोर्टर फिरोज़ खान

Sufi Ki Kalam Se

भाजपा किसान मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न
फिरोज़ खान
बारां। भंवरगढ़ एवं किशनगंज किसान मोर्चा मंडल के तत्वावधान में रविवार को गोरा जी की शरण पर विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें दोनों मंडलों के सभी मोर्चा के कार्यकर्ता पदाधिकारी जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पूर्व विधायकों सहित क्षेत्र के सरपंच ने भाग लिया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा ने जिले के कांग्रेसी नेताओं पर प्रहार करते हुए जमकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए मीणा ने जिले में भ्रष्ट नेताओं के इशारों पर पुलिस वन एवं विद्युत विभाग के कर्मचारियों सत्ता पक्ष के नेताओं के इशारों पर भोली भाली जनता को लूटने का आरोप भी लगाया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा ने कहां की केंद्र सरकार द्वारा बिना भेदभाव के सभी किसानों का सम्मान रखते हुए सम्मान निधि का फायदा किया जा रहा है। कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। आमजन लाभ उठा रहे हैं। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंद गर्ग, संजीव भारद्वाज अल्पसंख्यक राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ मजीद मलिक कमांडो, पूर्व विधायक ललित मीणा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश धाकड़, रोहित नागर, कृष्ण मुरारी दिलावर ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम चक्रवर्ती, पूर्व जिला प्रमुख राजकुमार नागर, जिला मंत्री देवेंद्र सिंगल, किशनगंज मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, भंवरगढ़ मंडल अध्यक्ष मुकेश नागर सहित एक दर्जन वक्ताओं ने संबोधन के दौरान केंद्र सरकार की नीतियों योजनाओं के बारे में बताते हुए राज्य सरकार कांग्रेस पार्टी की नीतियों कांग्रेस नेताओं पर जमकर प्रहार करते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए किसान मोर्चा भंवरगढ़ मंडल अध्यक्ष महेश यादव मोर्चा के किशनगंज मंडल अध्यक्ष योगेंद्र नागर ने बताया कि यहां राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गोराजी की सारण पर रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व विधायकों दोनों मंडलों के सभी मोर्चा मोर्चाओ के कार्यकर्ता जिला परिषद सदस्य पंचायत समिति क्षेत्र के सरपंच भाग लिया कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री ताराचंद गुर्जर ने किया।


Sufi Ki Kalam Se

21 thoughts on “भाजपा किसान मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न
गेस्ट रिपोर्टर फिरोज़ खान

  1. Pingback: qualities of magic mushroom
  2. Pingback: http://amigos.chapel-kohitsuji.jp/?wptouch_switch=desktop&redirect=https://numo-weed.com/
  3. Pingback: เว็บบาคาร่า คืออะไร ทำไมคนถึงนิยมเล่นกัน ?
  4. Pingback: click here to read
  5. Pingback: Acquista ossicodone online Texas, Acquista Xanax online, Commander Oxycodone 30 mg, dove acquistare ossicodone in linea, Il posto migliore per acquistare Ossicodone in linea, Livraison Oxycodone 30 mg, Ordina Acquista ossicodone online senza prescrizione,
  6. Pingback: alexanderbrothersextorted.com
  7. Pingback: สล็อต666 เว็บตรง
  8. Pingback: buôn lậu
  9. Pingback: ไม้พื้น
  10. Pingback: lsm99 เว็บสล็อตออนไลน์
  11. Pingback: H07V-K
  12. Pingback: สล็อตเว็บตรง สมัครใหม่ เล่นเกมไหนโบนัสก็แตก

Comments are closed.

error: Content is protected !!