अंजरोडा के 4 दिव्यांग पेंशन व अन्य लाभ से वंचित (गेस्ट रिपोर्टर फ़िरोज़ खान) बारां न्यूज

Sufi Ki Kalam Se

अंजरोडा के 4 दिव्यांग पेंशन व अन्य लाभ से वंचित

फ़िरोज़ खान



बारां 25 अप्रेल। तीन दिव्यांग पेंशन योजना के लाभ से वंचित। ग्राम अंजरोडा के तीन दिव्यांग सहरिया समुदाय से है। इन तीनो को पेंशन का लाभ नही मिल रहा है। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मामला बारां जिले के शाहाबाद ब्लॉक के अंजरोडा ग्राम पंचायत मुख्यालय का है। राहुल पुत्र केसरी लाल लगभग 18 वर्ष का है। दोनों हाथ व पैरो से दिव्यांग है। इसके पास मात्र बूढ़ी दादी का ही सहारा है। पिता का साया उठ जाने के बाद मा भी इस दिव्यांग को छोड़कर अन्य जगह पर चली गयी। माँ की ममता भी नही पसीजी और सुख पाने की लालसा में दूसरा पति कर लिया। दिव्यांग राहुल अपनी बूढ़ी दादी कारी बाई के पास रहता है। इसकी देखभाल भी यह बूढ़ी दादी ही कर रही है। इसका कहना है कि पेंशन के लाभ के लिए कई बार आवेदन किये मगर सफलता नही मिली। इसके पास राशनकार्ड, आधार कार्ड है। इसकी दादी भी करीब 70-75 वर्ष की है। उसके बाद भी देखभाल कर रही है। राधा बाई पुत्री भोगीलाल(16) शारिरिक व मानसिक रूप से दिव्यांग है। इसका चलना फिरना व खड़े होना संभव नही है। यह जन्म से ही दिव्यांग है। केम्प के दौरान दिव्यांग कार्ड का आवेदन कर चुकी है। राजकुमारी पुत्री कैलाश(14) भी शारिरिक व मानसिक रूप से मूक बधिर है। इसको भी किसी तरह का लाभ नही मिलता है। आर्थिक परेशानी होने के कारण बारां जिला चिकित्सालय में जाकर सर्टिफिकेट बनवाना इनके लिए संभव नही हो रहा है। केम्प के दौरान आवेदन किया था। उसके बाद भी लाभ नही मिल रहा है। मुरारीलाल पुत्र नाथूलाल(70) दोनों पैरों से दिव्यांग है। इसको पेंशन व बैसाखी का लाभ मिल रहा है। इसका कहना है कि बैसाखी से चलने में दिक्कत हो रही है। इसने बताया कि ट्राइसाइकिल का लाभ मिल जाय तो चलने फिरने में मेरे लिए आसानी हो जाएगी। जाग्रत महिला संगठन ने अंजरोडा निवासी चारो दिव्यांग जनो को लाभ दिलाने की मांग की है। संगठन ने बताया कि सहरिया समुदाय के लोगो के पास जानकारी का अभाव रहता है। इस कारण इनको जिला चिकित्सालय में जाकर सर्टिफिकेट बनवाना इनके लिए संभव नही है। इस कारण ग्राम पंचायत स्तर पर ही इनके दस्तावेज तैयार कर इनको लाभ दिया जाना चाहिए। इस सम्बंध में विकास अधिकारी छुट्टनलाल मीणा ने बताया कि इन चारो दिव्यांगों को पेंशन योजना व अन्य योजनाओं से जोड़कर लाभ दिलाया जावेगा।


Sufi Ki Kalam Se

8 thoughts on “अंजरोडा के 4 दिव्यांग पेंशन व अन्य लाभ से वंचित (गेस्ट रिपोर्टर फ़िरोज़ खान) बारां न्यूज

  1. Pingback: payday loan
  2. Pingback: Continue Reading
  3. Pingback: lsm99live.net
  4. Pingback: Dan Helmer
  5. Pingback: dultogel 4d

Comments are closed.

error: Content is protected !!