सरकारी स्कूल में कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका व अध्यापिका में हाजिरी को लेकर हाथापाई, दोनों निलबित

Sufi Ki Kalam Se

सरकारी स्कूल में कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका व अध्यापिका में हाजिरी को लेकर हाथापाई, दोनों निलबित

दोनों की लड़ाई देख बच्चे घर भागे

सिंघाना झुंझुनूं न्यूज

झुंझुनूं जिले के भैसावता कला के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका बबीता चाहर व अध्यापिका सुमन नेहरा के बीच रजिस्टर में हाजिरी को लेकर गुरुवार को मारपीट हो गई। दोनों को लड़ता देखकर बच्चे स्कूल छोड़कर घरों में भाग गए। सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। बाद में अधिकारी आए और दोनों को निलबित कर दिया ।

ग्रमीणों के अनुसार पिछले दो माह से कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका बबीता चाहर व अध्यापिका सुमन नेहरा में उपस्थित रजिस्टर में हजिरी लगाने की बात को लेकर एक्सर झगड़े होते आ रहे थे। लेकिन गुरुवार को बात ज्यादा बढ़ गई। जब सुमन नेहरा स्कूल में पहुंची तो कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका बबिता चाहर ने देरी से आने की बात कहकर रजिस्टर में हजिरी नहीं लगाने दी। इस बात को लेकर अध्यापिका बबीता चाहर व सुमन नेहरा के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया। हाथापाई हो गई। दोनों ने एक दूसरे से मारपीट शुरू कर दी। दोनों को लड़ता देखकर बच्चे कक्षा छोड़कर घरों में भाग गए। सूचना मिलते ही परिजन स्कूल में एकत्रित हो गए। परिजनों ने स्कूल में शिक्षा विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इसके बाद गांव के मानसिंह सहारण, एसीबीइओ हरकेश मान, पीओ सविता शर्मा मौके पर पहुंची। ग्रामीणों से बातचीत की। इसके बाद दोनों अध्यापिकाओं से बातचीत की। लेकिन ग्रामीण दोनों को यहां से हटाने की बात पर अड़ गए। मामले के बारे में झुंझुनूं डीईओ प्रारभिक मनोज ढाका को अवगत करवाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों अध्यापिकाएं बच्चों को पढ़ाने की बजाय यहां पर विवाद करती रहती है। इससे स्कूल में बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका बबीता चाहर व अध्यापिका सुमन नेहरा को निलंबित कर दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और विरोधप्रदर्शन बंद किया। विरोध करने वालों में मूलसिंह, धर्मपाल, प्रेमसिंह, मनोज कुमार, रविन्द्रसिंह, गिरवरसिंह, महेन्द्रसिंह, हैप्पीसिंह, सुनील कुमार, परमवीरसिंह मौजूद थे।

शिक्षक लगाने की मांग

ग्रामीणों ने बताया कि बबीता चाहर व सुमन नेहरा स्थाई रूप से लगी हुई थी। जबकि दो अध्यापक सुरेन्द्र कुमार व कृष्ण कुमार डेपुटेशन पर लगे हुए थे। इस पर ग्रामीणों ने स्कूल में अन्य अध्यापक लगाने की मांग की है।

बीस दिन पहले दोनों को समझाया था

करीब 20 दिन पहले भी बबीता चाहर व सुमन नेहरा की बीच में विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों को समझाइश कर मामला शांत किया था। लेकिन दोनों ने आज फिर से विवाद कर लिया। पूरा मामला उच्चाधिकारियों को बताया गया। इसके बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया है। – –हरकेश मान, इसीबीइओ

दोनों आए दिन लड़ाई झगड़ा करती रहती थी। गुरुवार को तो दोनों मारपीट करने लग गई। स्कूल का माहौल खराब हो रहा था। इसलिए दोनों को निलंबित कर दिया गया है। दोनों का मुयालय झुंझुनूं किया गया है। – मनोज ढाका, जिला शिक्षा अधिकारी झुंझुनू


Sufi Ki Kalam Se

9 thoughts on “सरकारी स्कूल में कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका व अध्यापिका में हाजिरी को लेकर हाथापाई, दोनों निलबित

  1. Pingback: derb and terpys
  2. Pingback: fuck boy
  3. Pingback: b52

Comments are closed.

error: Content is protected !!