राजस्थान उपचुनाव में सांसद औवेसी व बेनीवाल के साझा उम्मीदवार मैदान मे आने की चर्चा गरम (गेस्ट ब्लॉगर अशफ़ाक कायमखानी का ब्लॉग)

Sufi Ki Kalam Se

तीन विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस-भाजपा व रालोपा ने कमर कसी।
दलो के अंदरुनी झगड़े चुनाव परिणाम को खास प्रभावित कर सकते है।
सांसद आवेसी व सांसद बेनीवाल के साझा उम्मीदवार मैदान मे आने की चर्चा गरम।
गेस्ट ब्लॉगर अशफ़ाक कायमखानी का ब्लॉग
चुनाव आयोग द्वारा राजस्थान की बल्लबनगर को छोड़कर बाकी तीन सीटो पर उपचुनाव कराने की तिथि की घोषणा के बाद से ही कांग्रेस-भाजपा व रालोपा के सम्भावित उम्मीदवारों के नामो को लेकर क्षेत्र मे चर्चा जोर पकड़ने लगी है। कांग्रेस की तरफ से सुजानगढ़ से दिवंगत भंवरलाल मेघवाल के पूत्र व सहाड़ा से दिवंगत कैलाश त्रिवेदी के भाई या पुत्र मे से किसी को उम्मीदवार बनाना लगभग तय बताते है। वही राजसमन्द से मुख्यमंत्री गहलोत व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी की सहमति से नाम तय होना माना जा रहा है। वही भाजपा राजसमन्द से दिवंगत किरण महेश्वरी के परिवार से व बाकी दो जगह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पसंद अनुसार नाम लगभग तय कर लिये बताते है। जिनकी घोषणा होना बाकी है। रालोपा कांग्रेस-भाजपा उम्मीदवारों को मध्यनजर रखते हुये अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।
चुनाव होने वाले तीनो विधानसभा मे कुल मतदाता 7,43,802 मतदान कर सकते है। जिनमे 3.80 लाख पुरुष व 3.63 लाख महिला मतदाता है। तीनो क्षेत्रो मे कुल 1145 मतदान केंद्र होगे। जिनमे सहाड़ा मे 387, सुजानगढ़ मे 418 एवं राजसमन्द मे 340 मतदान केंद्र बनाये गये है। सुजानगढ़ व सहाड़ा पर कांग्रेस का कब्जा था जबकि राजसमंद पर भाजपा का कब्जा था। चालू बजट सत्र मे मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा उपचुनाव वाले क्षेत्रो मे मतदाताओं को रिझाने के लिये दिल खोलकर घोषणाएं की गई है।लेकिन पायलट व गहलोत खेमे मे बंटी कांग्रेस के कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे असमंजस के हालात बन रखे है। जिसको दूर करना कांग्रेस के लिये आवश्यक माना जा रहा है। इसी तरह भाजपा मे राजे समर्थक व विरोधीयों मे बंटा माहोल भाजपा के लिये बडी कठिनाई साबित होना माना जा रहा है।
विधानसभा मे चार विधायकों के निधन के कारण कुल 200 मे से वर्तमान मे 196 विधायक है। जिनमे कांग्रेस के 98 व 6 बसपा के निशान पर जीते हुये विधायकों के कांग्रेस मे शामिल होने को शामिल करके वर्तमान मे 104 कांग्रेस विधायक है। 71 भाजपा के , तीन रालोपा, दो माकपा, दो बीटीपी, एक राष्ट्रीय लोकदल, व तेराह निर्दलीय विधायक है। बल्लबनगर से कांग्रेस विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत, सुजानगढ़ से कांग्रेस विधायक भंवरलाल मेघवाल, सहाड़ा से कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी व राजसमन्द से भाजपा उम्मीदवार किरण महेश्वरी का निधन होने के बाद अब 17 अप्रेल को सुजानगढ़, सहाड़ा व राजसमन्द मे विधायक चुनने के लिये मतदान होगा।
कुल मिलाकर यह है कि उम्मीदवार चयन मे कांग्रेस मे मुख्यमंत्री गहलोत व भाजपा मे राजे विरोधी खेमे की एक तरफा चलेगी। लेकिन देखना होगा कि उम्मीदवारों के प्रचार के लिये वसुंधरा राजे व सचिन पायलट भी अपने अपने दल के उम्मीदवारों के पक्ष मे प्रचार करते है या फिर उन्हें इससे दूर रखा जाता है। चर्चा अनुसार सांसद हनुमान बेनीवाल व सांसद असदुद्दीन आवेसी का साझा उम्मीदवार उक्त चुनाव मे आ खड़ा होता तो परिणाम अलग तरह के भी आ सकते है।

गेस्ट ब्लॉगर अशफ़ाक कायमखानी का ब्लॉग


Sufi Ki Kalam Se

10 thoughts on “राजस्थान उपचुनाव में सांसद औवेसी व बेनीवाल के साझा उम्मीदवार मैदान मे आने की चर्चा गरम (गेस्ट ब्लॉगर अशफ़ाक कायमखानी का ब्लॉग)

  1. Pingback: sudoku
  2. Pingback: buy weed online
  3. Pingback: December jazz
  4. Pingback: cafe bossa nova
  5. Pingback: grandpashabet
  6. Pingback: read review
  7. Pingback: 22 AMMO FOR SALE

Comments are closed.

error: Content is protected !!