पेंशन की राशि नही मिलने से सहरिया उपभोक्ता परेशान (गेस्ट रिपोर्टर फिरोज़ खान की शाहाबाद, किशनगंज खबर)

Sufi Ki Kalam Se

पेंशन की राशि नही मिलने सहरिया उपभोक्ता परेशान
गेस्ट रिपोर्टर फ़िरोज़ खान


बारां 2 अप्रैल। शाहाबाद व किशनगंज क्षेत्र के सहरिया समुदाय के पेंशनधारियों को 2 माह से पेंशन की राशि नही मिल रही है। इस कारण इनको परेसानी का सामना करना पड़ रहा है। जाग्रत महिला संगठन की महिला कार्यकर्ता ने बताया कि मडी सहजना निवासी कारी बाईं, सूरज बाईं, फुसो बाईं, अंजयोद्या बाईं, सावित्री बाई, रामप्यारी बाईं, सिया बाईं, भागवती बाईं, बैजंती बाईं को 2 माह से पेंशन की राशि नही मिल रही है। इस पेंशनधारियों को परेसानी हो रही है। इसी तरह मझारी, कस्बानोनेरा, स्वास, तिपरका, मानपुर, रानीपुरा, गुवाड़ी, नीम मडी, मामोनी सहित अन्य गांवो के पेंशनधारियों को भी राशि नही मिलने से परेसानी का सामना करना पड़ रहा है। वृद्धावस्था, दिव्यांग, परित्यक्ता, विधवा महिलाओं को पेंशन की राशि नही मिलने से दिक्कत हो रही है। सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के सहायक उपनिदेशक राकेश वर्मा ने बताया कि पेंशन की राशि जयपुर से उपभोक्ताओं के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर होती है। 1 अप्रैल से ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है। जल्द ही उपभोक्ताओं को राशि उनके खातों में पहुंच जाएगी।

गेस्ट रिपोर्टर फिरोज़ खान की खबर


Sufi Ki Kalam Se

10 thoughts on “पेंशन की राशि नही मिलने से सहरिया उपभोक्ता परेशान (गेस्ट रिपोर्टर फिरोज़ खान की शाहाबाद, किशनगंज खबर)

  1. Pingback: beach cafe
  2. Pingback: ruay91
  3. Pingback: Sylfirm
  4. Pingback: faw99

Comments are closed.

error: Content is protected !!