जाकिर हुसैन बने एस.डी.पी.आई. मांगरोल के नगर अध्यक्ष

Sufi Ki Kalam Se

जाकिर हुसैन बने एस.डी.पी.आई. मांगरोल के नगर अध्यक्ष

दिनांक 29.07.2021 को प्रदेश सचिव सादिक सर्राफ व जिला अध्यक्ष अब्दुल अजीज की अध्यक्षता में मांगरोल नगर कमेटी के चुनाव आयोजित करवाया गया जिसमें सर्व सम्मति से जाकिर हुसैन को नगर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद असलम शाह, नगर महासचिव नदीम अख्तर, सचिव मोहम्मद असलम काॅलोनी वाले व कोषाध्यक्ष अल्ताफ हुसैन कारपेन्टर को चुना गया।
बारां जिला चुनाव अधिकारी मोहम्मद असलम कालू व जिला सचिव शहादत हुसैन ने इस मौके पर समस्त पदाधिकारियों का माला पहना कर स्वागत किया। चुनाव में समस्त वार्ड कमेटियों के पदाधिकारी व पूर्व नगर कमेटी के पदाधिकारी एवं एस.डी.पी.आई. के जन प्रतिनिधि पालिका उपाध्यक्ष कौसर परवीन व पार्षद शाइस्ता परवीन तथा शगुफ्ता परवीन भी मौजूद रहें।
चुनाव के बाद नगर अध्यक्ष जाकिर हसैन द्वारा सभी को धन्यवाद व्यक्त कर जल्द ही नगर कमेटी के विस्तार करने की घोषणा की गई।

जाकिर हुसैन नगर अध्यक्ष एस.डी.पी.आई. मांगरोल

Sufi Ki Kalam Se
error: Content is protected !!