देवनारायण शोभायात्रा का किया स्वागत (सीसवाली न्यूज़)

Sufi Ki Kalam Se


बारां, सीसवाली 5 फरवरी, भगवान देवनारायण के 1111 जन्मोत्सव एवं कस्बे में छठी शोभायात्रा का महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मनीषा सैनी के नेतृत्व में महिलाओं ने रामदेव मोहल्ला अस्पताल के पास पुष्पवर्षा कर अध्यक्ष महावीर गोचर का कुलदीप हिंडोलिया ने माला व साफा बंधाकर,भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बैंड बाजा और डीजे की धुन पर युवक युवतियां नाचते गाते व भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में देवनारायण भगवान की झांकी, घोड़ों के करतबों से लोगों में उत्साह था। कई जगह पर कस्बे में शोभायात्रा का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर गायत्री व्यास,सीता नागर,मीनाक्षी सुमन, रेणु,ज्योति,ममता,उमा,अंतिमा,गायत्री बाई, संजू,सीता बाई, मोनिका,अनवार अंजुम,प्रेम बाई, ,गिरिराज बाई, कांति बाई आदि महिलाए मौजूद रही।


Sufi Ki Kalam Se
error: Content is protected !!