सीसवाली मेंआधार मशीन के नही होने लोगो को हो रही है परेशानी
फ़िरोज़ खान
बारां(सीसवाली)।बारां जिले की दूसरी बड़ी ग्राम पंचायत सीसवाली है।और मांगरोल पंचायत समिति की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत होने के बाद भी यहाँ आधार मशीन नही होने के कारण लोगो को बाहर जाना पड़ता है।जबकि आधार से सम्बंधित काम रोजाना ही लोगो को छात्र छात्राओं को पड़ते रहते है।आधार से संबंधित काम के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है।अब तो राजस्थान सरकार बजट घोषणा में सीसवाली ग्राम पंचायत को नगर पालिका बना दिया है।उसके बावजूद भी यहाँ आधार मशीन का नही होना चिता का कारण है। सीसवाली ग्राम पंचायत नाम की है।यहां सुविधा के नाम पर शून्य है।उप तहसील मुख्यालय है।फिर भी लोग सुविधाओं को तरस रहे है।लोगो ने बताया कि इतना बड़ा कस्बा होने के बाद भी एक आधार मशीन नहीं होना बहुत दुख का विषय है।वर्तमान समय में सेंकड़ों लोगों को रोजाना आधार को अपडेट करने की आवश्यकता पड रही हैं।आयकर विभाग के अनुसार भी पेन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए आधार अपडेट की आवश्यकता होती हैं। सेंकड़ों लोगों को रोजाना आधार के लिए मांगरोल व उदपूरिया तथा रायथल जाना पड रहा हैं।लोगो ने खान व गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया से सीसवाली में आधार मशीन की व्यवस्था करवाने की मांग रखी है।कस्बे के लोगो ने बताया कि अभी प्रवेशोत्सव चल रहा है।इस कारण छात्र छात्राओं को आधार का काम पड़ रहा है।मगर मशीन नही होने के कारण दूसरे गांव में जाकर यह काम करवाना पड़ रहा है।उदपुरिया ग्राम पंचायत बहुत छोटी है।मगर वहा आधार मशीन जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवा रखी है।सीसवाली उप तहसील मुख्यालय, ग्राम पंचायत मुख्यालय और अब नगर पालिका होने जा रही है।उसके बाद भी आधार मशीन का नही होना क्या दर्शता है।लोगो ने मंत्री व जिला कलक्टर बारां से आधार मशीन लगवाने की मांग की है।
