वृद्ध महिला को 5 साल से राशन नही मिला
गेस्ट रिपोर्टर फ़िरोज़ खान

Sufi Ki Kalam Se

वृद्ध महिला को 5 साल से राशन नही मिला
गेस्ट रिपोर्टर फ़िरोज़ खान
बारां।सहरिया जनजाति की विधवा महिला व विधवा बेटी को 5 साल से राशनकार्ड से सामग्री नही मिल रही है। इस कारण इन मा बेटी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह दोनों मा बेटी साथ मे रहती है। इनके परिवार में कोई नही है। इनके सामने खाने पीने की समस्या आ रही है। परिवार में इन दोनों के अलावा कोई नही होने से इनका खर्चा चलना मुश्किल हो रहा है। इनके पास राशनकार्ड भी है। मगर उस राशनकार्ड से किसी भी तरह की सामग्री नही मिलती है।इन दोनों महिलाओं ने बताया कि कोरोना के समय इनको हर माह 10 किलो गेंहू मिलते थे। वह अब नही मिल रहे है।राशनकार्ड से हर माह मिलने वाली सामग्री 5 साल से नही मिल रही है। इन दोनों मा बेटी की देख रेख करने वाला कोई भी व्यक्ति नही है। इन दोनों से मेहनत मजदूरी भी नही होती है।


Sufi Ki Kalam Se
error: Content is protected !!