दृढ़ इच्छाशक्ति वाले कार्यकर्ता के सामने कोई भी चुनौती नगण्य है: सांसद सिंह

Sufi Ki Kalam Se

*दृढ़ इच्छाशक्ति वाले कार्यकर्ता के सामने कोई भी चुनौती नगण्य है: सांसद सिंह*

*कार्यकर्ता संगठन एवं पद की गरिमा का संकल्प लें : मीणा*

*संगठनात्मक वातावरण तैयार करें कार्यकर्ता: विजय*


*निर्धारित लक्ष्य को पूरा अवश्य करें: हिम्मत सिंह सिंघवी*

कार्ययोजना के अनुसार सकारात्मक प्रयास जरूरी: ललित मीणा
गेस्ट रिपोर्टर फिरोज़ खान
बारां 4 मार्च| सांसद कार्यालय पर शुक्रवार को समर्पण निधि एवं संगठनात्मक तथा सशक्त मंडल और सशक्त बूथ के सत्यापन के विषय के साथ-साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के 8 मार्च को जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई|
बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति रखने वाले भाजपा कार्यकर्ता के सामने किसी भी प्रकार की चुनौती नगण्य है| उन्होंने सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा करते हुए मंडलवार वस्तु स्थिति की जानकारी ली|
इस मौके पर जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता प्राण- प्रण से अपनी सर्वोच्च शक्ति का प्रदर्शन कर निर्धारित लक्ष्य को पूरा करें| उन्होंने कहा कि श्रीमती राजे के जन्मदिवस को हम सब कार्यकर्ता एक उत्सव की तरह मनाने के लिए संकल्पित है क्योंकि उनके जन्मदिन को लेकर गांव गांव में लोग आत्मिक रूप से उत्साहित हैं|
पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश विजय ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य की महिला दिवस के उपलक्ष में हाडोती ही नहीं अपितु समूचे राजस्थान में विकास का पर्याय रही पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के जन्मदिन को हम सब एक लोकोत्सव के रूप में मनाने जा रहे हैं |
पूर्व विधायक ललित मीणा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जिलेभर में सभी कार्यकर्ता एवं आमजन श्रीमती राजे के जन्मदिवस को लेकर गांव- गांव ,ढाणी -ढाणी में खुशी प्रकट कर रहे हैं|
वरिष्ठ नेता हिम्मत सिंह सिंघवी ने कहा कि 8 मार्च को श्रीमती वसुंधरा राजे के जन्मदिवस को धार्मिक नगरी केशवरायपाटन में एक उत्सव के रूप में मनाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करना होगा|

भाजपा मीडिया विभाग के जिला प्रमुख राजेंद्र शर्मा एवं शहर प्रवक्ता सचिन सनाढ्य ने बताया कि मंच पर उपस्थित उप जिला प्रमुख छीतरलाल मेघवाल, श्रीकृष्ण पाटीदार ,भाजपा नेता राजेश सिंघवी, यशभानु जैन आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए | इस मौके पर पूर्व जिला संगठन प्रभारी दिनेश जैन कारावन, पूर्व जिला प्रमुख सारिका सिंह चौहान एवं जिला तथा मंडल पदाधिकारी अशोक बत्रा, राजेंद्र नागर, हरगोविंद जैन, ब्रह्मानंद शर्मा, राकेश जैन, सुरेंद्र गालव, निर्मल माथोडिया ,प्रवीण शर्मा, गोविंद सिंह चौहान ,गिरीश गुप्ता, मनोज चौधरी ,ओम सुमन रामस्वरूप खींची ,महावीर नामा, निरंजन शर्मा, खेम सिंह डागर, रामेश्वर खंडेलवाल, रोहित नंदवाना, मोरपाल सुमन ,प्रखर कौशल, हरिओम नागर ,नरेश मीणा, पीयूष विजय , जयेश गालव ,अमित चोपड़ा ,श्रीकृष्ण मेहता , मनीष लश्करी ,धनराज चौरसिया ,मुकेश केरवालिया, देवेंद्र सिहंल, राजू पंडित, नंदकिशोर यादव ,बृजेश दाधीच ,रमेश दाधीच ,राधेश्याम सिंगोदिया ,अशफाक भाई ,जितेंद्र सिंह रिलाई, हेमंत मीणा, आशीष नागर ,महावीर हापाहेड़ी, मोरध्वज मीणा ,ओमप्रकाश भटवाड़ा ,बैजनाथ मीणा, हेमंत मीणा, श्याम वैष्णव, हेमंत शर्मा, दिलीप चौबे ,ओपी पारेता, महेश अदलक्खा, प्रेमशंकर गालव, जगदीश सिंह बोहत ,रामेश्वर मीणा सिंधपुरी, राजेंद्र शर्मा रम्मू ,बजरंग लाल धाकड़ ,श्रीमती कलावती धाकड़ , सीमा शर्मा ,भावना सिंह, हरीश सोनी दिलीप मीणा बोरदा, गिरिराज खुरी ,सीपी गेरा, अशोक गौड़, सुरेंद्र नागर ,मुकेश नागर ,राहुल नागर, मुरारी लाल नागर, अरमान मलिक, एडवोकेट सुनील यादव, निरंजन शर्मा भोला, सतपाल गुप्ता ,राजेंद्र गालव , विनोद मेघवाल ,खेमराज सिंह दैंगनीं ,हरिराम गुर्जर ,विद्यारतन जयंत, रमेश शर्मा, संजय शर्मा, एडवोकेट श्याम पालीवाल, जगदीश मेघवाल ,ऋतिक सुमन, विष्णु भारद्वाज ,हरीश सोनी, रोहित नायक, दिलीप शाक्यवाल ,धनराज जोनवार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे|


Sufi Ki Kalam Se

20 thoughts on “दृढ़ इच्छाशक्ति वाले कार्यकर्ता के सामने कोई भी चुनौती नगण्य है: सांसद सिंह

  1. Pingback: ltobet
  2. Pingback: AMBKING
  3. Pingback: แทงบอล
  4. Pingback: 안전놀이터
  5. Pingback: happyluke
  6. Pingback: rca77
  7. Pingback: sci diyalaa
  8. Pingback: pk789
  9. Pingback: special deals
  10. Pingback: stapelstenen

Comments are closed.

error: Content is protected !!