सर्दी का मौसम आया

सर्दी का मौसम आया ,
ठंडी- ठंडी हवाओं का एहसास लाया ,
पल में धूप, पल में छांव ,
सूरज हमसे आंख मिचौली करने आया,
सर्दी का मौसम आया,
सर्द चांदनी रातों को बड़ा
और दिन को छोटा कर लाया,
गुनगुनाती धूप का मस्त एहसास संग लाया,
सर्दी का मौसम आया,
ठंडी- ठंडी बहती,
सर्द हवाओं का कहर,
पेड़ की शाखों पर बैठी ,
नन्ही- नन्ही ओस की बूंदों का,
सवेरा संग लाया,
आया सर्दी का मौसम आया,
खेतों में सरसों के फूलों का,
सुंदर उपवन महकाया,
इस धारा को रंग-बिरंगे फूलों संग ,
रंग -बिरंगी पतंगो से आसमान को सजाया,
आया सर्दी का मौसम आया,
खान-पान का स्वाद अपने संग लाया,
संग अपने तिल और गुड़ का स्वाद ले आया,
सांझ जब आती है,
कोहरे का कहर बरसाती है,
शिशिर ऋतु मन प्रफुल्लित कर जाती है,
क्योंकि यह मनभावन बसंत का संकेत दे जाती है ,
रश्मि नामदेव शारीरिक शिक्षिका एवं सेल्फ डिफेंस मास्टर ट्रेनर जिला- कोटा ,राजस्थान

